बस्ती – मंगलवार को विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थित तपसीधाम के सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के साथ ही आगामी 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन अवसर पर रक्तदान शिविर और महामृत्युंजय पाठ कराये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढी के महन्थ राजू दास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
तपसीधाम के महन्थ जय बक्श दास ने मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के विकास के साथ ही हिन्दू अस्मिता को नयी पहचान दिया है। उनके जन्म दिन पर रक्तदान का निर्णय सराहनीय है। कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ को मजबूत संगठन बनाने के साथ ही हिन्दुत्व की रक्षा के लिये रचनात्मक संघर्ष तेज करना होगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि महासंघ निरन्तर समूचे प्रदेश में हिन्दू हितों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। महासंघ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सदैव मार्ग दर्शन मिलता रहता है।
विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिन्दू अस्मिता की रक्षा और सनातन परम्परा को मजबूती देने के लिये सर्वाधिक कार्य किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन आगामी 7 जून को परम्रागत ढंग से पूरी भव्यता के साथ तपसी धाम में मनाया जायेगा।
बैठक को चन्द्रशेखर कमलापुरी, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, नागेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, मुन्ना सिंह, विजय शंकर शुक्ल, मातृ शक्ति अध्यक्ष पूनम सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महासंघ का उद्देश्य स्पष्ट है कि जो हिन्दू हितों की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। इस संकल्प के साथ महासंघ निरन्तर सक्रिय है। ब्लाक स्तर पर संगठन निरन्तर मजबूत हो रहा है, इसे और ताकत देने के लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से महेश हिन्दूस्थानी, नगेन्द्र सिंह, विपिन सिंह, बालकृष्ण सिंह, उज्जवल सिंह, सुमित शुक्ल, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, सतीश पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक आर्य, सौरभ गुप्ता, शैलेश शुक्ल, रूप नरायन गौड़, अमरजीत सिंह, अविनाश शर्मा, अंकित सिंह, रवि शुक्ल, कंचन विश्वकर्मा, अनुसूइया पाण्डेय के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।
तपसी धाम में रक्तदान शिविर के साथ मनाया जायेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












