महराजगंज में नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब सीमावर्ती महराजगंज जिले में साफ दिखाई देने लगा है। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र से होकर बहने वाली चंदन नदी का जलस्तर लाल निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर से तटीय गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हैं, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द सहित नेपाल सीमा से सटे कई गांवों में बाढ़ का पानी खेतों में फैलने लगा है। धान और अन्य खरीफ फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे से नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद निचले इलाकों में पानी पहुंचना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने जताई बड़े नुकसान की आशंका स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से समय रहते राहत एवं बचाव की पर्याप्त व्यवस्था करने, संवेदनशील गांवों की निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी करने की मांग की है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मरचहवा तटबंध की मरम्मत और उसे मजबूत करने का कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तटबंध को सुरक्षित बनाकर आसपास के गांवों को बाढ़ के पानी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हालात के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल में बारिश से उफान पर चंदन नदी:लाल निशान पार करते ही सीमावर्ती गांवों में बढ़ी चिंता, तटबंध मजबूत करने में जुटा प्रशासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












