Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में मोहर्रम का पहला जुलूस निकला:मजलिस का आयोजन भी हुआ, तबर्रुक...

नासिरगंज में मोहर्रम का पहला जुलूस निकला:मजलिस का आयोजन भी हुआ, तबर्रुक बांटा गया


नासिरगंज (श्रावस्ती) में मोहर्रमुल हराम के पारंपरिक जुलूसों का सिलसिला रविवार रात से शुरू हो गया है। अंजुमन के कार्यवाहक सदर वकार हैदर (जीनू) की देखरेख में पहला जुलूस निकाला गया और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रविवार रात करीब 8:00 से 9:00 बजे के बीच, हुसैनिया इमामबाड़े से पहला जुलूस पूरी अक़ीदत के साथ बरामद हुआ। यह जुलूस शिया समुदाय के घरों और निर्धारित मार्गों से होते हुए अंजुम साहब के निवास पर पहुंचा। इसके बाद, मातमी धुन और नौहाख्वानी के बीच जुलूस आगे बढ़ा और रात 12:00 बजे गुड्डू नवाब के यहाँ पहुंचा। वहाँ एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसे जलालपुर के मौलाना जनाब शेख रईस अब्बास साहब ने खिताब फरमाया। मजलिस के उपरांत, उपस्थित सभी लोगों को तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया गया। यह जुलूस पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments