#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 19 जून की रात करीब दस बजे हुई। पीड़ित रामचन्दर पुत्र सुखई, निवासी रानीपुर, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के शिवशंकर, उमाशंकर पुत्र वागीश और प्रियंका पत्नी शिवशंकर ने उन पर लात-घूंसे, डंडे और ईंट से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में रामचन्दर के सिर, आंख, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जब उनके भाई बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रानीपुर में पुराने विवाद में मारपीट:तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












