Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में प्राथमिक विद्यालय का मार्ग बदहाल:बच्चों, शिक्षकों और अधिकारियों को आवागमन...

खेसरहा में प्राथमिक विद्यालय का मार्ग बदहाल:बच्चों, शिक्षकों और अधिकारियों को आवागमन में परेशानी


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत पटहरा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल है। यह विद्यालय तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, जिस पर अभी तक इंटरलॉकिंग या आरसीसी का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, शिक्षकों और निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मार्ग के निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। कच्चे मार्ग के कारण छोटे बच्चों को विशेष रूप से परेशानी होती है, और बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीण महेश ने बताया कि यह गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है, जिसकी वर्षों से अनदेखी की जा रही है। उन्होंने इंटरलॉकिंग या आरसीसी निर्माण की मांग की, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। हैदर अली ने कहा कि खराब मार्ग के कारण गांव की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रमजान ने बताया कि बरसात के समय सड़क पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे बच्चों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरतू ने बताया कि विद्यालय मार्ग के निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर से स्वीकृति और बजट मिलने पर मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर बनवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments