कैसरगंज तहसील क्षेत्र के गोड़हिया नंबर-1 गौशाला टेपरा से मंगलमेला जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पुलिया की छत टूट गई है। इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, और बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुलिया का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे सरिया बाहर निकल आया है और बीच में एक बड़ा गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुलिया लगभग तीन माह से जर्जर अवस्था में थी और इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। दोपहिया और छोटे वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी पंकज मिश्रा ने बताया कि पुल लगभग तीन माह से टूटा हुआ है। रात के समय बाइक सवार अक्सर पुलिया के निकले हुए सरियों में फंसकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। एक अन्य ग्रामीण हिमांशु मिश्र ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन ठप है, जिससे ग्रामीणों को घरेलू सामग्री लाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के जेई को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि बरसात के मौसम में यह पुलिया और भी खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की भी अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना को रोका जा सके।
मंगलमेला जाने वाले मार्ग पर की पुलिया की छत टूटी:कैसरगंज के गोड़हिया नंबर-1 गौशाला टेपरा मे भारी वाहनों का आवागमन ठप, हादसे का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












