लखनऊ। हनुमत सेवा समिति द्वारा “ श्रीराम हनुमत महोत्सव ” का आयोजन 16 और 17 मई को किया जा रहा है। बलरामपुर गार्डन परिसर में आयोजित किया गया।इस आध्यात्मिक समारोह के पहले दिन भक्तों ने लखनऊ में पहली बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस सम्प्रदाय के संस्थापक भगवान परशुराम है।
इसके अनुयायी अपने शरीर पर “राम” शब्द का गोदना गुदवाते हैं और “राम” शब्द छपे शॉल और मोर के पंखों से बने मुकुट पहनते हैं। यह आयोजन विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायमूर्ति राजीव सिंह,न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया,न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला को आमंत्रित किया गया था।
इस समारोह में आमंत्रित नैमिषारण्य,सीतापुर के प्रख्यात कथावाचक कपिल शास्त्री द्वारा “और देवता चित्त न धरई,हनुमंत सेई सर्व सुख करई” विषय पर विलक्षण व्याख्यान में बताया गया कि जो भक्त हनुमान महराज की निरंतर बिना किसी लालसा के भक्ति करता है हनुमान उसके सभी दु:खों एवं पीड़ाओं का अंत कर देते हैं।












