गुरुवार को इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में पति की बेवफाई से आहत एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के दो बच्चे हैं। लगभग एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। पति को बुलाने की जिद पर अड़ी सुबह करीब 10 बजे सोननगर निवासी 28 वर्षीय दीपा, जो मंगरे की विवाहित पुत्री हैं, गांव के उत्तर दिशा में स्थित जल निगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गईं। दीपा के दो नाबालिग बच्चे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के लाख समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतर रही थी और बार-बार अपने पति को बुलाने की जिद कर रही थी। मान-मनौवल के बाद महिला नीचे उतरी पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। एक घंटे की मान-मनौवल के बाद महिला नीचे उतरी। बताया गया कि महिला बलरामपुर जनपद के सकरा सादुल्लाहनगर गांव की निवासी है। उसके पति किसी अन्य महिला के साथ त्रिपुरा चले गए हैं, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। प्रशासन द्वारा पति से मिलवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही महिला नीचे आई। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप, जिगना चौकी प्रभारी, ग्राम प्रधान राम निवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
इटवा में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:पति पर दूसरी महिला को अपनाने का आरोप, परिजनों-प्रशासन ने एक घंटे बाद नीचे उतारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












