Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कपिलवस्तु में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:पुलिस ने नेपाली बाइक बरामद,...

कपिलवस्तु में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:पुलिस ने नेपाली बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


सिद्धार्थनगर पुलिस ने कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नेपाली मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मान सिंह के नेतृत्व में कपिलवस्तु पुलिस ने 23 मई 2026 को पोखरभिटवा गौरी मार्ग पर ग्राम रक्सैल स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतहर अली उर्फ छोटू पुत्र मरहम मकसूद आलम निवासी बजहा बाजार टोला बजही, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई नेपाली हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने थाना स्थानीय में धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 से संबंधित मामले में कार्रवाई की। बरामदगी के आधार पर धारा 317 बी.एन.एस. की बढ़ोतरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की गई और अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सदरूल आलमीन, आरक्षी पवन कुमार और मुख्य आरक्षी उपेंद्र प्रजापति शामिल थे। ये सभी कपिलवस्तु थाना, जनपद सिद्धार्थनगर से थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments