Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम में नई परंपरा नहीं, जुलूस पुराने मार्गों से निकलेंगे:बहराइच में शांति...

मोहर्रम में नई परंपरा नहीं, जुलूस पुराने मार्गों से निकलेंगे:बहराइच में शांति व्यवस्था बनाए रखने को अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर


बहराइच में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम खैरीघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में उपस्थित ताजियादारों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष मोहर्रम में कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी। सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के उन्माद, अफवाह या अराजक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माहौल खराब करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ताजियादार एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments