HomeHealth & Fitnessदो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर।

दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर।

बरवर-खीरी,24 अप्रैल(तरूणमित्र)। बरवर-मोहम्मदी नेशनल हाईवे पर शाहपुर जागीर चौराहे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता यश वर्मा अपनी पुत्री सीजा पटेल के साथ मोहम्मदी से अपने गांव मकसूदपुर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से मैगलगंज निवासी गौरव व सत्येंद्र मोहम्मदी पेशी के लिए जा रहे थे। शाहपुर जागीर चौराहे के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद सपा नेता क्रांति कुमार सिंह ने मानवता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायलों को तत्काल मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी शिवम राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments