#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रवई नदी में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कप्तानगंज क्षेत्र के चोरहाघाट स्थित रवई नदी की है। ग्रामीणों ने नदी में एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान बघौड़ा निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान उर्फ डिगुर के रूप में की। पुलिस टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण सूचना मिलने पर दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कप्तानगंज थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। मजदूरी कर चलाता था परिवार, नशे की थी लत परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रभान मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उन्होंने यह भी बताया कि उसे नशे की लत थी। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती की रवई नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने औंधे मुंह पड़ा देखा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराई शिनाख्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












