Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिशेश्वरगंज में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान:अमकोलवा व थाना परिसर में...

बिशेश्वरगंज में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान:अमकोलवा व थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


बहराइच के बिशेश्वरगंज में “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को विकास खंड बिशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत अमकोलवा के बूथ संख्या-15 पर और थाना परिसर बिशेश्वरगंज में पौधे लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अमकोलवा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडेय ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान निर्धारित 2900 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष 51 पौधों का रोपण किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चेतराम, मंडल महामंत्री विकास पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि मिज्जन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल वहाब, एडीओ (पंचायत) महेंद्र प्रताप सिंह, कोटेदार ननके, रोजगार सेवक ओंकार गोस्वामी, पंचायत सहायक महेश गोस्वामी, एनआरएलएम के योगेश्वर प्रसाद मिश्र, स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्त्रियां और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी अभियान के तहत थाना परिसर बिशेश्वरगंज में भी वृक्षारोपण किया गया। थाना अध्यक्ष संदीप दूबे के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। थाना अध्यक्ष संदीप दूबे ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments