#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात सिपाही राहुल कनौजिया का रविवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। वे लंबे समय से एक असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से परशुरामपुर थाना परिवार समेत पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सिपाही राहुल कनौजिया काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज एसजीपीजीआई, लखनऊ में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। परशुरामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व मोहन ने राहुल कनौजिया के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राहुल एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सरल स्वभाव के पुलिसकर्मी थे। उनके असामयिक निधन से थाना परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। सिपाही राहुल कनौजिया के निधन की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परशुरामपुर थाने में तैनात सिपाही राहुल कनौजिया का निधन:लंबे समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे, पुलिस महकमे में शोक की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












