#बस्ती_न्यूज
बस्ती। यूथ फॉर नेशन संस्था ने मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में छात्रों को राष्ट्रीयता, देश के प्रति समर्पण और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विषयों पर जागरूक किया। यह कार्यक्रम विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूथ फॉर नेशन के संयोजक कर्नल (सेवानिवृत्त) के.सी. मिश्र ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अपने नायकों और उनके अनुभवों से सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने आजादी में योगदान देने वाले गुमनाम योद्धाओं और वर्तमान भारत के विकास में योगदान दे रहे महापुरुषों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यूथ फॉर नेशन के सदस्य और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा से युवाओं को जोड़ते हुए उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्कार भारती के राजेश मिश्रा ने छात्रों को बस्ती जनपद की महान विभूतियों के बारे में जानकारी दी। यूथ फॉर नेशन के सदस्य अनुराग शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को देश में हो रहे आंदोलनों से जुड़ी गलत जानकारियों का खंडन कर सत्य आधारित तथ्यों को जानने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व, विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और यूथ फॉर नेशन की इस पहल को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के आचार्य एवं छात्र उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ा गया:यूथ फॉर नेशन ने सरस्वती विद्या मंदिर में किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












