Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी-अमोढ़ा से अमरनाथ यात्रा पर युवाओं की टोली रवाना:पहली बार बाबा बर्फानी...

छावनी-अमोढ़ा से अमरनाथ यात्रा पर युवाओं की टोली रवाना:पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले श्रद्धालु

#बस्ती_न्यूज

क्षेत्र के छावनी और अमोढ़ा कस्बे से आधा दर्जन से अधिक युवाओं का एक दल रविवार रात अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस बार की यात्रा में ऐसे युवा श्रद्धालु शामिल हैं जो पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। युवा श्रद्धालुओं में शिव कुमार गुप्ता, विष्णु सोनी, दुर्गेश कसौधन, दीपक, राहुल सोनी, अश्वनी, रिशु और मोनू सोनी शामिल हैं। उनके चेहरों पर उत्साह, श्रद्धा और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। यात्रियों ने बताया कि वे पिछले एक साल से इस पवित्र यात्रा का इंतजार कर रहे थे। युवा श्रद्धालु शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आत्मिक संतोष का अवसर है। अमोढ़ा स्थित कुल देवी कोटही माता मंदिर पर सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए। कुल देवी के दर्शन करने के बाद, रविवार मे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ वे अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान कर गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments