HomeHealth & Fitnessराजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया...

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

IMG-20260712-WA0262कौशाम्बी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजय प्रसाद शर्मा ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करें।

अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मीरा पाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. स्मिता पॉल, डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल, डॉ. इंग्लेश कुमार, डॉ. विकास चंद्र, डॉ. अय्यूब अहमद, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. नमन कृष्ण, डॉ. जसविन्दर कौर, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. विपुल सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments