#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र में 11000 वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दीपक चौरसिया को तत्काल बस्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब दीपक चौरसिया महादेवा गांव के पास अपने हाल ही में खरीदे गए खेत को देखने जा रहे थे। रात में खेत की जुताई हुई थी और सुबह वह खेत का मुआयना करने निकले थे। नहर के किनारे चलते हुए, जब वह 11000 वोल्ट के बजाज फीडर के तार के नीचे से गुजर रहे थे, तभी चालू सप्लाई के तार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ। नहर के ऊपर से गुजर रहा यह बिजली का तार जमीन से लगभग 6 फीट की बेहद कम ऊंचाई पर लटक रहा था। बजहां फीडर के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसकी उचित देखरेख नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप तार इतना नीचे आ गया था। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यदि विद्युत विभाग ने यहां खंभे लगाकर तार को उचित ऊंचाई पर स्थापित किया होता, तो इस गंभीर दुर्घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह नीचे लटके बिजली के तार भविष्य में भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में 11000 वोल्ट तार से युवक झुलसा:पिपरा गांव का दीपक चौरसिया खेत देखने जा रहा था, हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












