Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपैडीहा में 18 लाख की चोरी का खुलासा नहीं:दो माह बाद भी...

रूपैडीहा में 18 लाख की चोरी का खुलासा नहीं:दो माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार में नाराजगी


बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में हुई करीब 18 लाख रुपए की बड़ी चोरी का मामला दो माह बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अभी तक न तो चोरी गए सामान को बरामद कर पाई है और न ही घटना में शामिल चोरों का पता लगा सकी है। इससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। यह घटना 10 मई की रात को देवरा निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश कर अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए। उस समय परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। चोरों ने अमृत लाल, हीरा लाल, कुंज बिहारी, माता उषा देवी और ओमप्रकाश के कमरों से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये नकद और करीब 18 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुराए। वारदात के बाद चोर घर का अन्य सामान भी बिखेरकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी मामले का कोई खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस बड़ी चोरी का खुलासा न होने से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पीड़ित परिवार ने रुपईडीहा पुलिस पर लापरवाही बरतने और मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना रुपईडीहा के विवेचना अधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments