रिपोर्ट – सुशील शर्मा | जिला ब्यूरो चीफ, बस्ती
बस्ती। जनपद के थाना रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनज़र धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनूप कुमार, सुभाष, जितेंद्र कुमार, जलंधर, विशाल कुमार, राजेश, प्रवेश, रितेश एवं धीरेन्द्र शामिल हैं। सभी आरोपी थाना रुधौली क्षेत्र के पकड़ी सोयम एवं करमहिया गांव के निवासी बताए गए हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक गोविन्द राव, अमित नायक, चंद्र भूषण यादव तथा कांस्टेबल ऋतिक त्रिवेदी की अहम भूमिका रही।
रुधौली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है।
रुधौली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप, 9 अभियुक्त गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











