Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:चोर दो बोरी चावल एक , सिलेंडर...

इटवा के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:चोर दो बोरी चावल एक , सिलेंडर सहित अन्य सामान ले गए


इटवा ब्लॉक के पकरैला प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात चोरी हो गई। चोर विद्यालय का ताला तोड़कर दो बोरी चावल, एक गैस सिलेंडर, बर्तन और अन्य सामान ले गए। घटना की सूचना मिलने पर सहायक अध्यापक ने पुलिस को सूचित किया। शाम को विद्यालय पहुंचने पर अध्यापक गौरी शंकर शर्मा ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। सहायक अध्यापक गौरी शंकर शर्मा के अनुसार, चोरों ने शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरी का सामान ले जाते समय विद्यालय परिसर और रास्ते में जगह-जगह चावल के दाने गिरे हुए पाए गए, जिससे चोरों के भागने का रास्ता पता चला। इसके बाद गौरी शंकर शर्मा ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कठेला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments