#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने पाक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी से परेशान होकर जान दी थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के बरगदहिया निवासी विशाल जायसवाल के रूप में हुई है। विशाल नसीबगंज चौराहे पर समीम खान के मकान में किराए का कमरा लेकर करीब एक साल से चाय की दुकान चला रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मामले में मृतक के मामा श्याम बहादुर (निवासी चोंगरी, थाना रुधौली) ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विशाल की दुकान पर मुकेश अक्सर आता-जाता था और दोनों के बीच लेनदेन भी था। इसी दौरान विशाल और ज्योति के बीच संबंध बन गए। श्याम बहादुर के अनुसार, बाद में ज्योति, पुष्पा और राजेश ने मिलकर विशाल पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर उसे पाक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। विशाल ने इन धमकियों के बारे में अपने मामा को फोन पर भी बताया था। आरोप है कि मानसिक दबाव और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर विशाल ने 27 जनवरी 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय राजेश मौके पर मौजूद था और उसने मृतक का मोबाइल गायब कर दिया। न्यायालय के आदेश पर रुधौली पुलिस ने मुकेश, ज्योति, पुष्पा और राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पाक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी, 4 पर FIR:धमकी से परेशान युवक ने की थी आत्महत्या, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












