श्रावस्ती जनपद में दहेज हत्या के एक मामले में सिरसिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को सिरसिया बस स्टैंड से पकड़ा और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में सिरसिया थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के सिरसिया बस स्टैंड से मु0अ0सं0 433/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र पुत्र त्रिलोकी, त्रिलोकी नाथ पुत्र कृपाराम तथा त्रिलोकी नाथ की पत्नी शामिल हैं, जो गोपी पुरवा दाखिला टिटिहिरिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को वादी राजू पुत्र छोटकऊ निवासी पिपरहवा जोगागांव थाना सिरसिया ने दहेज हत्या के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर सिरसिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा की जा रही थी, और इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यनाथ सिंह, कांस्टेबल जीत बंधन और महिला कांस्टेबल चांदनी शामिल थीं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया है।
श्रावस्ती में दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:सिरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












