Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पॉक्सो एक्ट और मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार:एक वयस्क, दो...

महराजगंज में पॉक्सो एक्ट और मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार:एक वयस्क, दो बाल अपचारी न्यायालय भेजे गए


महराजगंज के चौक थाना पुलिस ने मारपीट और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वयस्क और दो बाल अपचारी शामिल हैं। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वयस्क आरोपी की पहचान चैनपुर, थाना चौक निवासी प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश (लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। दो बाल अपचारी अंकित उर्फ शीतल पुत्र भगवान और अमन पुत्र मुनीब बरगदही वसंतनाथ, थाना चौक के निवासी हैं। यह गिरफ्तारी मुकदमा अपराध संख्या 077/2026, धारा 137(2), 70(2), 75(2), 304 बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत की गई है। आरोपियों को केवलापुर चौराहा क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित राय, हेड कांस्टेबल रामअयोध्या यादव और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments