
कौशाम्बी, 03 मई 2026। जिले मंझनपुर तहसील क्षेत्र के चकथाम्भा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण घर की लिपाई-पुताई के लिए तालाब किनारे से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का ऊपरी टीला अचानक भरभराकर गिर गया और वहां मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए।स्थानी लोगों के मुताबिक, घटना के समय पांच लोग मिट्टी खोद रहे थे। टीला ढहते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी को बाहर निकाला।इस दुर्घटना में उत्तरा देवी (45), गीता देवी (40) और गीता की पुत्री अंकिता (8) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं अमित (10) और जितिया (45) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही थाना मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण और जिलाधिकारी अमित पाल जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लेकर चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे।वही मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी। दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत तीनों मृतकों के वैध वारिसों के खातों में ₹4-4 लाख (कुल ₹12 लाख) की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई।जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ खड़ा है और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं में त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।स्थानीय स्तर पर प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है कि घटना के दिन ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर दिया गया।
मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, 12 घंटे में प्रशासन ने दिया ₹12 लाख मुआवजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












