धमतरी । पारिवारिक जमीन विवाद के चलते पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक पर डंडा से वारकर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को तीन मई काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिहावा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश कुमार साहू ने नौ अप्रैल को थाना सिहावा में लिखित आवेदन देकर बताया था कि ग्राम सेमरा स्थित उनके पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर 13 फरवरी की रात करीब आठ बजे कृष्ण कुमार साहू व उनकी पत्नी बिन्दा बाई साहू ने विवाद करते हुए उनके पुत्र ताम्रध्वज साहू पर जानलेवा हमला किया है।
आरोपितों ने डंडे से सिर पर प्राणघातक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्रारंभ में सामाजिक कारणों के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया था बाद में हालत बिगड़ने पर रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया जा रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन मई काे आरोपित कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार साहू 51 वर्ष निवासी डीहीपारा सेमरा, थाना सिहावा और उनकी पत्नी बिन्दा बाई साहू उम्र 48 वर्ष निवासी डीहीपारा सेमरा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों को पुलिस ने जब हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो घटना को अंजाम देकर फरार होने की जानकारी दी। आरोपितों के पास से हमला में उपयोग किए डंडा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।












