श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती और भलुहि के बीच बुधवार शाम करीब 5 बजे दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के पडरौना निवासी खुरशाद अपनी अपाची मोटरसाइकिल से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। पिपरपाती और भलुहि के बीच डिवाइडर से मुड़ते समय उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी विशाल यादव (पुत्र नवरत्न) चला रहे थे। उनके साथ राहुल (पुत्र रघुराज) भी बैठे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को भटहट सीएचसी भिजवाया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को थाने ले आई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में मार्ग दुर्घटना में तीन घायल:पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












