लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर लखनऊ खंडपीठ में मंगलवार को न्यायमूर्ति मनीष माथुर की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने याचिकाकर्ता को दस्तावेज दाखिल करने का समय देते हुए अगली सुनवाई 07 मई नियत की है।
इससे पहले इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी कर रहे थे। अब वे इस केस से अलग हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई मंगलवार को हुई।












