सिसवा क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि, इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र में अचानक घना अंधेरा छा गया। इसके बाद धूल भरी आंधी का गुबार उठने लगा। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सिसवा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाते देखा गया। बैजनाथपुर निवासी प्रगतिशील कृषक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों की बारिश से खेतों में पहले ही नमी और जलभराव था। ऐसे में दोबारा हुई तेज बारिश प्याज की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसानों के अनुसार, अधिक नमी के कारण प्याज की फसल सड़ने की आशंका बढ़ गई है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में फसलों को और अधिक नुकसान होने की आशंका है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश:अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












