#बस्ती_न्यूज
असम और बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद कुदरहा में भाजपाइयों ने खुशियां मनाईं। कुदरहा ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय से कुदरहा कस्बे तक एक विजय रैली निकाली गई। इस दौरान पार्टी और प्रधानमंत्री के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि जन कल्याणकारी नीतियों के कारण ही असम और बंगाल में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के असम में चुनाव प्रभारी के रूप में किए गए सराहनीय कार्य की भी प्रशंसा की। दुबे ने आगे कहा कि भाजपा ने बंगाल में 20 वर्षों की ममता सरकार को हराकर भय और आतंक का सफाया किया है। इस मौके पर अमित शुक्ला, अजय पाल, पंकज पांडेय, इंद्र कुमार चौधरी, अहमद रजा, ओंकार चौधरी, रविंदर अग्रहरि और अनिल अग्रहरि सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
असम-बंगाल चुनाव में BJP को प्रचंड बहुमत:बस्ती के कुदरहा में भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर मनाई जीत की खुशी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












