Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन:एडीएम अनुपस्थित, तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने...

नानपारा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन:एडीएम अनुपस्थित, तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने की अध्यक्षता, 40 शिकायतें मिलीं


नानपारा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और निस्तारण के लिए भेजा गया है। इस समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) दोनों अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नवागत क्षेत्राधिकारी (सीओ) नानपारा चित्रांशु गौतम भी इस दौरान मौजूद रहे। तहसीलदार अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments