Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कतर्नियाघाट में पर्यटकों ने देखा बाघ:लोगों ने कैमरे में तस्वीरें लीं, हिरण-बाराहसिंगा,...

कतर्नियाघाट में पर्यटकों ने देखा बाघ:लोगों ने कैमरे में तस्वीरें लीं, हिरण-बाराहसिंगा, मोर समेत कई वन्यजीव देखे


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने एक बाघ को देखा। नगर के गुरुनानक चौक निवासी एक परिवार ने बाघ को झाड़ियों में बैठे हुए करीब से देखा और उसकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। परविंदर सिंह सम्मी अपने परिवार के साथ कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में सफारी का आनंद लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने मोर, हिरण और बारहसिंगा जैसे कई वन्यजीवों को देखा। हालांकि, उनका असली रोमांच तब शुरू हुआ जब उन्हें झाड़ियों में बैठा एक बाघ दिखाई दिया। बाघ को इतने करीब से देखकर सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे। बलजीत कौर, सुखविंदर कौर, मंजीत कौर, सतप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, अनमोल, सीरत, राज जोग, भवमान सिंह और मनीत सिंह सहित परिवार के सदस्यों ने बताया कि बाघ को देखना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव था। गेरूआ नदी के किनारे तराई क्षेत्र में फैला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए देशभर में जाना जाता है। यह जंगल हिरण, बारहसिंगा, तेंदुए, हाथी, डॉल्फिन, मोर और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों सहित कई दुर्लभ वन्यजीवों का घर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments