Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में अवैध मिट्टी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:सिंदुरिया पुलिस ने मोटर वाहन...

महराजगंज में अवैध मिट्टी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:सिंदुरिया पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत की कार्रवाई


सिंदुरिया पुलिस ने अवैध मिट्टी परिवहन के आरोप में एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया है। यह कार्रवाई सिंदुरिया से पतरेंगवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान की गई। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सिंदुरिया थाना पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सिंदुरिया से पतरेंगवा मार्ग पर मिट्टी से लदा एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच की। ट्रैक्टर चालक से वाहन के कागजात और मिट्टी परिवहन से संबंधित रॉयल्टी मांगी गई, लेकिन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर (वाहन संख्या UP 56 AC 4781, चेसिस नं. NHN 3600 ZJH 435658, इंजन नं. 239018 DX) को ट्रॉली और लदी हुई मिट्टी सहित ऑनलाइन सीज कर दिया। जब्त किए गए वाहन को थाना परिसर में लाकर खड़ा कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने जानकारी दी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments