लखनऊ । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 मई 2026 को सुबह 9 बजे विधान भवन गेट नंबर-2 के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी लखनऊ में व्यापक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार चारबाग और कैसरबाग की ओर से आने वाली रोडवेज व सिटी बसों का रूट बदला गया है। वहीं हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, लोकभवन और रॉयल होटल (बापू भवन) की ओर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
इसके अलावा कैपिटल तिराहा, लालबत्ती चौराहा और विधानसभा मार्ग से गुजरने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा। हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। हालांकि एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और शव वाहन जैसी आवश्यक सेवाओं को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति दी जाएगी।ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 जारी किया गया है।












