श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के कोरियन पुरवा जंगरावल गढ़ी गांव में गुरुवार को खेत में भैंस का पाड़िया जाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी को बुरी तरह पीटा गया। इस मारपीट में 13 वर्षीय अनिष्का और 40 वर्षीय रीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, भैंस का पाड़िया विपक्षी के खेत में चला गया था, जिससे नाराज होकर विपक्षियों ने मां-बेटी पर हमला कर दिया। घायलों में भोला की पुत्री अनिष्का (लगभग 13 वर्ष) और भोला राम की पत्नी रीना देवी (लगभग 40 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायलों को आगे की कार्रवाई के लिए इकौना थाना भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
श्रावस्ती में खेत में पाड़िया जाने पर विवाद:मां-बेटी को पीटा, दोनों गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












