सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में 28 मई की रात करीब 9 बजे तेज आंधी के कारण सड़क किनारे खड़ा एक विशाल सूखा सेमल का पेड़ राम प्यारे सोनी के घर पर गिर गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने से कैलाशपुरी-लखीमपुर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। उस समय कारीकोट मेला चल रहा था, जिसके कारण मार्ग पर लोगों की आवाजाही अधिक थी। ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटाया जा सका। हादसे के वक्त राम प्यारे सोनी की पत्नी घर के अंदर मौजूद थीं। पेड़ गिरने से वह मलबे में दब गईं और बेहोश हो गईं। उन्हें कमर, रीढ़ और कंधे में चोटें आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस सूखे पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग ने पहले ही पेड़ हटवा दिया होता तो इस बड़ी घटना को टाला जा सकता था। यह विशाल सेमल का पेड़ पास स्थित नीरज किराना स्टोर पर भी गिरा, जिससे दुकान की टीन शेड और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई राहगीर चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आंधी से सूखा सेमल का पेड़ गिरा, महिला घायल:कैलाशपुरी में घर-दुकान क्षतिग्रस्त; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












