Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में शतचंडी महायज्ञ, रामकथा का समापन:श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, विधायक...

श्रावस्ती में शतचंडी महायज्ञ, रामकथा का समापन:श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, विधायक भी हुए शामिल


श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र स्थित ग्राम कमलाभारी में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ और श्री रामकथा का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिवस पर कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। कथा के अंतिम दिन कथावाचक श्री रामजी दास महाराज और श्री राम ललन ओझा जी महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने माता सीता हरण, भगवान श्रीराम और हनुमान मिलन, समुद्र पर सेतु निर्माण, लंका दहन तथा रावण वध जैसे प्रसंगों को विस्तार से सुनाया। कथा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में श्रावस्ती विधायक राम चरन पांडे भी कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ये समाज में धर्म, संस्कार और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। गिलौला ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र और ग्राम पंचायत पिपरा के ग्राम प्रधान राजकुमार भी कथा स्थल पर मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री शतचंडी महायज्ञ और श्री रामकथा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कथा और यज्ञ के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, धर्म और संस्कारों का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कथा समाप्ति के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments