बृजमनगंज विकास खंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समस्त पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला और सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलाब पाठक ने कोल्हुई और करुआवल अमृत सरोवरों पर ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पंचायतों में पौधारोपण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को भी अपने घरों और आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और हरित ग्राम की अवधारणा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। शुक्ला ने सभी ग्राम पंचायतों को अपने-अपने गांवों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायतों में विशेष आयोजनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलाब पाठक ने ग्रामीणों से पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग करने और प्रत्येक व्यक्ति से एक पेड़ लगाकर अपना योगदान देने का आग्रह किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण:बीडीओ, एपीओ और एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












