महराजगंज में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अवस्थी फायर सर्विस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शहीदों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि अग्निशमन कर्मी हर कठिन परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना जन-जीवन और संपत्ति की रक्षा करते हैं। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और इसे सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया। इसके बाद, अग्नि शमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी देना है। रैली में शामिल कर्मियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को अग्नि सुरक्षा का संदेश दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:जागरूकता रैली निकाली गई, एसपी ने हरी झंडी दिखाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












