श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 स्थित इकौना बाईपास चौराहे परबुधवार शाम को एक ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक बलरामपुर से बहराइच की दिशा में जा रहा था, जबकि पिकअप गिलौला की तरफ से इकौना की ओर आ रही थी। दोनों वाहन जैसे ही बाईपास चौराहे पर पहुंचे, उनमें टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इकौना बाईपास चौराहे पर ट्रक-पिकअप की टक्कर:हादसे में लोग बाल-बाल बचे, कोई जनहानि नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












