#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने महज दस घंटे के भीतर चोरी हुआ एक ट्रक बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे ने बताया कि ट्रक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने साक्ष्यों और मिली जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। फुटहिया स्थित रिठिया पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर चोरी के ट्रक के साथ एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है, जो लालगंज थाने के बारी घाट का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में चोरी और चोरी की संपत्ति को बेईमानी से छिपाने या अपने पास रखने जैसे आरोप शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे, हडिया चौकी प्रभारी संजय कुमार और हेड कांस्टेबल शमशेर अहमद खां की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को बस्ती न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 10 घंटे में ट्रक चोर गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी का ट्रक बरामद कर आरोपी को पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












