खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर–वैवाही मार्ग पर शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दरअसल, रात करीब 10:30 बजे बाइक संख्या UP 40 AV 8680 के चालक और उस पर सवार महिला अचानक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। वहीं दूसरी बाइक का चालक, जो अधेड़ बताया जा रहा है, भी गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल स्थानीय चौकी वैवाही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। दोनों बाइक चालकों के नाम-पते नोट कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
खैरीघाट में दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत:रामपुर–वैवाही मार्ग पर देर रात हादसा, महिला समेत 3 घायल, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












