HomeUncategorizedविषय :-श्री रत्न संजय, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ का 62वीं वाहिनी एसएसबी...

विषय :-श्री रत्न संजय, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ का 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा की बाह्य सीमा चौकियों का दौरा, जवानों को तनावमुक्त ड्यूटी हेतु किया प्रेरित ।*

श्री रत्न संजय, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा एवं इसकी सीमा चौकियों का दिनांक 30 अप्रैल से 01 मई 2026 तक दो दिवसीय दौरा किया गया।
दौरे के दौरान महानिरीक्षक द्वारा विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर जवानों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महानिरीक्षक ने जवानों को संबोधित करते हुए सीमा पर ड्यूटी के दौरान तनावमुक्त रहकर सतर्कता, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों के दौरान एसएसबी जवानों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं हिंसा मुक्त चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी जवानों को धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई दी।
महानिरीक्षक द्वारा जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके मनोबल को और अधिक सुदृढ़ किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
दौरे के उपरांत बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महा निरीक्षक ने श्रावस्ती स्थित जेतवन बौद्ध मंदिर में दर्शन कर देश की शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर श्री पीयूष सिन्हा उप कमांडेंट व श्री सोनू कुमार उप कमांडेंट के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments