Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर:एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप...

श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर:एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल


श्रावस्ती जिले के इकौना-भिनगा मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा निवासी सलीम (35) अपनी पत्नी शहनाज (33) के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। वहीं, उसी गांव के निवासी रियाजुल पुत्र मुनीशरीफ बाइक से इकौना बाजार जा रहे थे। साईं मंदिर के पास सेमगढ़ा मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सलीम, उनकी पत्नी शहनाज और रियाजुल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने सलीम व शहनाज को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। रियाजुल को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना रेफर कर दिया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments