लखनऊ। वजीरगंज थाना पुलिस ने महिला का पर्स छीनने और जेब काटने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और चार ब्लेड बरामद किए हैं। दोनों आरोपी चलती ई-रिक्शा में बैठकर झपट्टा मारने और यात्रियों की जेब काटने की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के मुताबिक 18 अप्रैल 2026 को अजरा मकसूद निवासी विक्टोरिया स्ट्रीट, चौक ने अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पर्स छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर Anil Nat और Vinod Nat को सिटी स्टेशन के सामने टीचर ट्रेनिंग सेंटर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बड़े छत्ते के पास ई-रिक्शा में बैठी बुर्का पहने महिला का पर्स झपट लिया था। बरामद मोबाइल उसी पर्स का बताया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी चलती ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं और यात्रियों को निशाना बनाकर जेब काटने और झपटमारी की घटनाएं करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभिन्न जिलों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












