कोतवाली नानपारा में दो अलग-अलग मामलों में शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पहली शिकायत हाड़ा बसहरी निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जो वर्तमान में भलुहिया भारत में रहते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात उनकी लगभग 15 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। आरोप है कि भलुहिया भारत निवासी इरशाद अली पुत्र ऐहशान अली ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, लोक-लाज के कारण उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी थी। अब उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। दूसरी शिकायत स्टेशन रोड, जुबली गंज निवासी ज्योति साहू पत्नी पिंटू गुप्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज हुई। जब उनके भतीजे राजन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दिनेश चंद्र गुप्ता ने इसका विरोध किया, तो विपक्षी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में राजन गुप्ता के दाहिने हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आई है। ज्योति साहू ने भी पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
नानपारा में दो अलग-अलग मामले दर्ज:नाबालिग के अपहरण और मारपीट की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












