बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर सरयू नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। घटना नानपारा कोतवाली के गोकुलपुर-चंदनपुर गांव से जुड़ी है। गांव की एक महिला का निधन हो गया था, जिसका अंतिम संस्कार शनिवार को नरायनपुर स्थित तकियाघाट पर किया जा रहा था। इसी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के अतुल वर्मा (29) और अमित वर्मा (26) भी गए थे। दोपहर करीब 3 बजे, अंतिम संस्कार के बाद दोनों युवक पास की सरयू नदी में नहाने चले गए। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर नदी तट पर मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। करीब एक घंटे बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने पर नानपारा कोतवाली के उप निरीक्षक मनीष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों को तुरंत मोतीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अतुल वर्मा और अमित वर्मा दोनों खेती-किसानी का काम करते थे। अतुल का विवाह दो साल पहले हुआ था और उनकी एक साल की बेटी है। अमित गांव के पूर्व प्रधान के बेटे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अंतिम संस्कार में गए दो युवक सरयू नदी में डूबे:नहाते समय हादसा, एक की दो साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बेटी है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












