अलीगढ़। पश्चिम बंगाल में हाल के समय में उभरते सामाजिक, सांस्कृतिक एवं लोकतांत्रिक परिवेश के संदर्भ में विहिप ब्रजप्रांत सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि यह समय जनआकांक्षाओं, लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक चेतना के पुनः जागरण का प्रतीक बनकर सामने आया है। उनके अनुसार राज्य में बढ़ता जनसरोकार, सामाजिक सहभागिता और सार्वजनिक उत्साह इस बात का संकेत है कि लोग विकास, सुरक्षा और स्थिरता की दिशा में नए विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। अपने संदेश में उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और राष्ट्रीय संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल की धरती को मंच से नमन करना इस राज्य के प्रति केंद्र की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संबंध में दिए गए आश्वासन को भी समाज में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो नागरिकों में सुरक्षा और स्थिरता की भावना को मजबूत करता है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री माननीय सुवेंदु अधिकारी को भी बधाई देते हुए उनके सार्वजनिक बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में भय के स्थान पर विश्वास, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में जो राजनीतिक संवाद स्थापित हुआ है, वह जनमानस में नए आत्मविश्वास का संकेत देता है।
प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि बंगाल केवल एक राजनीतिक भूमि नहीं, बल्कि एक महान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र है, जहाँ शिक्षा, समाज और संस्कृति सदैव साथ-साथ आगे बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में शैक्षणिक संस्थानों के विस्तार, धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्संचालन और समाज में बढ़ते उत्साह ने एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में जनता द्वारा लोकतांत्रिक परिवर्तन का शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण स्वागत, अनेक स्थानों पर दिखाई देने वाला उत्सव जैसा वातावरण, और सामाजिक सहभागिता इस बात का संकेत है कि समाज विकास और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है। अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि पश्चिम बंगाल अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराकृजिसमें स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और विचारक शामिल हैंकृको साथ लेकर शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक समरसता और विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश का समापन “शुभमस्तु” के साथ करते हुए प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भय से विश्वास की ओर बढ़ता बंगाल: प्रतीक रघुवंशी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












