Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गेरमा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, अगला...

गेरमा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त


महराजगंज में सिसवा-सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर गेरमा गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंदुरिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर गंगौली की तरफ जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर यह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराया और खेत की तरफ उतर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पेड़ में फंस गया। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रैक्टर गेरमा चौराहे पर एक बाइक को टक्कर मारकर भाग रहा था। बाइक सवार को मामूली चोटें तो नही आई पर बाइक छतिग्रस्त होगया है ।लेकिन बड़ा हादसा टल गया था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर पर ड्राइवर अकेला था या कोई और भी था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्रैक्टर किसी ईंट भट्ठे का है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments