श्रावस्ती। विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस के उपलक्ष्य में श्री अमरेंद्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी तथा पीयूष सिन्हा, उप कमांडेंट, श्री गोवर्धन पुजारी, उप कमांडेंट और डॉ कल्पना महादेव पाटील, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। रक्तदान शिविर का आयोजन संयुक्त चिकित्सालय भिनगा के डॉ. बी. एन. बर्मा एवं उनकी टीम के सहयोग से सम्पन्न हुआ।शिविर में वाहिनी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा एवं सामाजिक दायित्व का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान कुल 14 जवानों द्वारा स्वेच्छा से 14 यूनिट रक्तदान किया गया।कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने रक्तदान करने वाले जवानों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने सभी कार्मिकों को समाजहित के ऐसे कार्यों में निरंतर सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में संयुक्त चिकित्सालय भिनगा की चिकित्सकीय टीम एवं वाहिनी चिकित्सालय के कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में रक्तदान शिविर आयोजित ।
RELATED ARTICLES












